महिलाओं ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

महिलाओं ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

 


बिजोलिया (घनश्याम पाराशर) । बिजोलिया ब्लॉक के कास्या कलस्टर मे राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तहत चल रहे स्वसहायता समूह के रानी झांसी आजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड  का उद्घाटन हुआ।

 इससे पूर्व महिला असामनता व लिंग आधारित भेदभाव के विरुद्ध क्षेत्र की महिलाओ ने कास्या कस्बे मे रैली निकाली रैली कि कास्या सरपंच साबु देवी बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व सी. एल. एफ. की अध्यक्ष श्रीमती ममता धाकड़ व सभी बोर्ड सदस्य ने दीप प्रज्जवलित कर की सभी अतिथि के स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम मे क्षेत्र की 8पंचायतो की लगभग 1100से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूह कि महिला सदस्य इकठ्ठा हुई। इस कार्यक्रम मे मुख्य आथिति  कास्या सरपंच साबूदेवी व  भाजपा बूथ अध्यक्ष गोपाल अहीर तिलसवा तथा प्रकाश राठौर रहे ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओ को आर्थिक उन्नति हेतु कास्या सरपंच ने समूह से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। साथ ही गोपाल ने बताया कि उन्नत क़ृषि तकनीक तथा जैविक खेती को बढावा देना चाहिए इसके लिए राजीविका स्टॉफ आपकी हर घर मदद कर रहा ह इसी कार्यक्रम को कास्या ग्रामीण बड़ौदा बैंक प्रबंधक ने भी सम्बोधित किया बताया की वर्तमान समय मे छोटी छोटी बचत महत्त्वपूर्ण ह और अच्छे समूह चलेंगे तो बैंक आपको हमेशा सहयोग करता रहेगा तथा अपने आजकल ऑनलाइन फ़्रॉड पर भी सभी महिलावो को जागरूक किया आप द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे मे भी बताया भौतिक युग ह जहा खर्च बढ़ गया ह आमदनी नहीं बढ़ रही ह यदि आमदनी  मे वृद्धि करनी ह तो छोटी छोटी बचत को बढ़ावा देना ह तथा समूह मे सरकारी योजना पर चर्चा करना हैं ।

मंच संचालन व राजीवीका कि समस्त जानकारी ब्लॉक परियोजना प्रबंधक प्रहलाद राय नामा ने किया साथ ही अपने बताया की उपरमाल क्षेत्र मे पशुपालन को बढ़ावा देना चाहिए इससे पूर्व क्षेत्र कि सभी 8पंचायत से आयी समूह महिलावो ने लिंगभेद आधारित हिंसा के विरुद्ध रैली निकली तथा महिला एकजुटता का सन्देश दिया।

 इस अवसर पर कालू बंजारा सरपंच पति , गिरधर पाराशर व  कलस्टर स्टॉफ हंसा मीणा, छोटू  लाल, कमलेश, सोनिया कवर रतनी रेगर तथा विनोद कुमार तथा अभिषेक सैन, वैशाली आदि सभी स्टॉफ ने कार्यक्रम मे सहयोग किया।