नीमच। सकल ब्राह्मण समाज द्वारा गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, परशुराम महादेव मंदिर निर्माण समिति, सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 10 दिवसीय आयोजन के तहत धार्मिक , सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे है । 29 अगस्त को एलआईसी चौराहे के समीप स्थित परशुराम महादेव मंदिर में फैंसी ड्रेस और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता-फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 0 से 7 आयु वर्ग के बच्चों के लिए बच्चों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें प्रतियोगी आभा डोरिया, गौरांशी शर्मा, वत्सल पारीक, माधव शर्मा, शिवाय त्रिवेदी, ख्वाहिश त्रिवेदी, जीविषा त्रिवेदी, आरव त्रिवेदी, हिमाद्री शर्मा, वरेण्यम पारीक ने भाग लिया।
गायन प्रतियोगिता-
गायन प्रतियोगिता महिला, पुरुष और बच्चों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें प्रतियोगी ख्वाहिश त्रिवेदी, विथींका व्यास, आभा डोरिया, मुद्रिका पारीक, राघवी शर्मा, अनन्या पारीक, सुमन शर्मा, सुजीत शर्मा, मंजू शर्मा, भावना शर्मा, शेफाली त्रिवेदी ने भाग लिया।
आज एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन-
30 अगस्त को एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । प्रतियोगिता के लिए प्रभारी- प्रीति पाराशर,सपना शर्मा, शेफाली त्रिवेदी को बनाया गया है। प्रतियोगिता में ड्रेसकोड -नीला कलर रखा गया है।
