नीमच।भारतीय जनता पार्टी नीमच के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता भेरूलाल किलोरिया (भेरूदादा) का सोमवार, 24 नवंबर 2025 की दोपहर निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर फैल गई और राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों द्वारा दुःख व्यक्त किया जा रहा है।
भेरूदादा लंबे समय तक भाजपा संगठन में सक्रिय रहे और उनके मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी वर्गों व कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय थे। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के लोग उनके सामाजिक योगदान को भावपूर्ण याद कर रहे हैं।
अंतिम यात्रा:भेरूलाल किलोरिया की अंतिम यात्रा 25 नवंबर, सोमवार को सुबह 10 बजे उनके निज निवास पिपली चौक, खेड़ी मोहल्ला, नीमच सिटी से निकलेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करे।
