
नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य जारी है। इस दौरान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर, मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। बी.एल.ओ.के सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनपद, नगरीय निकायों के स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
तहसीलदार नीमच नगर श्री संजय मालवीय एवं डॉ.अजेन्द्र नाथ प्रजापति एवं आर.आई.श्री विक्रम सिह ने मंगलवार को नीमच शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर, एस.आई.आर कार्य का निरीक्षण कर, बी.एल.ओ.द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सभी बी.एल.ओ.को बी.एल.ओ.एप पर एम्युरेशन फार्म के डिजिटलाईजेशन कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। मनासा तहसीलदार श्री मुकेश निगम ने भी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एस.आई.आर. कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।