नीमच। 15 नवंबर को महान जननायक और भारत के गौरव धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा ग्राम भादवा माता स्थित राजराजेश्वरी वेद पाठशाला सभागृह में संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के योगदान, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके संघर्ष तथा जन-जागरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान श्री ओम प्रकाश जी ग्राम भारती कार्यालय प्रमुख ने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल एक प्रेरणादायी स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक समाज-सुधारक, आध्यात्मिक नेता और किसानों-आदिवासियों के अधिकारों के रक्षक भी थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन तथा अन्यायपूर्ण जमींदारी प्रथा के खिलाफ उलगुलान (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया और जन-जीवन में स्वाभिमान का संदेश फैलाया।
नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति अध्यक्ष श्रीमती शशि परिहार, राजराजेश्वरी वेद विकास शर्मा, नारायण लाल, योगेश, कमलेश, परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी, राजनंदनी,संजना, नीतू ग्वाला bsw स्टूडेंट उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश ने किया और आभार संस्था कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने माना।
