
नीमच। म.प्र.शासन जेल विभाग मंत्रालय भोपाल एवं जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार गीता जंयती के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेल में परिरूद्ध 415 पुरूष बंदी एवं 10 महिला बंदिनियों ने भाग लियाऔर श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया।इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक श्री एन.एस.राणा, सहायक जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार चौरसिया, जेल चिकित्सक डॉ.अजीतसिंह शक्तावत एवं अन्य जेलकर्मी भी उपस्थित थे। इसी तरह उप जेल जावद में भी गीता उत्सव मनाया गया और बंदियों को गीता के 15वें अध्याय का श्रवण कराया गया। सभी ने श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सामुहिक सस्वर पाठ भी किया। यह जानकारी जेल अधीक्षक श्री अंशुल गर्ग ने दी।