उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत फिल्म मेकर बनकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।प्रकरण संख्या 213/2025 थाना भूपालपुरा में दर्ज मुकदमे में फिल्म बनाने के नाम पर निवेशक अजय मुर्तिया से फर्जी टेंडर और दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये हड़पे गए थे।
गिरफ्तार आरोपी:
1. मेहबूब उस्मान अंसारी (40) निवासी मीरा रोड, मुंबई
2. संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन (38) निवासी मुमरा, मुंबई
कार्रवाई :डीएसपी छगन पुरोहित के नेतृत्व में टीम ने 17 नवंबर को मुंबई पहुंचकर दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से 23 नवंबर तक पीसी रिमांड मंजूर हुआ है।
मुख्य आरोपी विक्रम भट्ट, उसकी पत्नी श्वेता, दिनेश कटारिया व अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।
