एनएसएसजी ग्रुप तीन चरणों मे जरूरतमंद को बाटेंगे ऊनी वस्त्र व कम्बल

एनएसएसजी ग्रुप तीन चरणों मे जरूरतमंद को बाटेंगे ऊनी वस्त्र व कम्बल



नीमच, निप्र। नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड से ठिठुरते असहाय जरूरतमंद व निर्धन भाइयों बहनों के लिए गर्म वस्त्र वितरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसी को लेकर भूतेश्वर महादेव स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में ग्रुप सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अभियान का प्रथम चरण अगले सप्ताह से प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत चयनित गरीब बस्ती में महिलाओं और पुरुषों के लिए 100 स्वेटर, कार्डिगन, मफलर व मौजे तथा बच्चों के लिए 100 ऊनी टोपे, मौजे और दस्ताने वितरित किए जाएंगे।

दूसरे चरण में चयनित जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएंगे। जबकि तीसरे चरण में शॉल, पजामे, स्वेटर, जर्सी, कम्बल, टोपे, मौजे, दस्ताने, चप्पल, स्टोल व अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए जाएंगे। तीनों चरण के गर्म व ऊनि वस्त्र व कंबल, ग्रुप सदस्यों के सहयोग से वितरित किये जाएंगे।

बैठक में ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ‘सोनू’, मनोज दुआ, कन्हैया शर्मा, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत, प्रो. बीना चौधरी, रानी राणा, आशा सांभर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।