जैन दिवाकर महिला मंडल छावनी द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा
नीमच श्री स्थानकवासी जैन दिवाकर महिलामंडल के 3 वर्षीय कार्यकाल 2023 25 में किए गए जीव दया से लेकर पीड़ित मानवता की सेवाएं, गुरु भगवंतो की सेवा, इसी श्रृंखला में 3 वर्ष पूर्ण होने पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच मानव सहायक उपकरण बैंक को पलंग भेंट किया गया, अच्छी सेवा के कार्यों को देखते हुए श्री स्थानक वासी जैन दिवाकर महिला मंडल को सेवा कार्य के लिए आभार पत्र भेंट किया गया ,अध्यक्ष रानी राणा ने बताया हमारी पूरी टीम ने निस्वार्थ भाव से सेवा करके श्री स्थानकवासी जैन समाज का मान बढ़ाया है, मंडल का 3 वर्षीय कार्य काल की सराहना करते हुए श्री संघ एवं मंडल की बहनों ने शुभकामनाएं दी,
एवं धर्म मुनि जी महाराज साहब की आज्ञानुवरती धैर्य प्रभा जी महाराज साहब के सानिध्य में 5 जनवरी को बड़ी सादड़ी में दीक्षा लेने जारही मुमुक्षु नेहा बहन का कल दिवाकर महिला मंडल की बहनों द्वारा चौबीसी का कार्यक्रम एवं अभिनंदन जैन स्थानक भवन नीमच पर रखा गया था, अन्नपूर्णा सेवान्यासस पर उपस्थित बहीने
अध्यक्ष रानी राणा सचिव सीमा चोपड़ा कोषाध्यक्ष सुरेखा चंडालिया सह-सचिव लता चौहान प्रीति सुराणा रेनू सुराणा मंजू नलवाया प्रियंका पीतलिया प्रियंका वीरवाल साथ कहीं महिलाएं उपस्थित थी।
